संस्कार रंग टोली
राष्ट्रीय नाट्य विधालय संस्कार रंग टोली द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय जश्ने बचपन समारोह का आयोजन दिनांक 17 नवंबर से 25 नवमबर, 2018 तक विधालय परिसर एवं एल॰ टी॰ जी॰ सभागार मे किया जाना सुनिश्चित हैं |
1. दिनांक 17 से 25 नवंबर, 2018 तक आमंत्रित दलों के सदस्यों के साथ परस्पर बात – चीत सत्र हेतु रा॰ ना॰ वि॰ के स्नातको को आमंत्रित किए जाने के लिए आवेदन पत्र लिए जाने हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय जश्नेबचपन, बाल संगम, जैसे समारोह मे कार्य करने का अनुभव तथा नाटकों की समीक्षा, निर्देशन, लेखन आदि का 20 विगत वर्षों का अनुभव होना आवशयक हैं |
2. दिनांक 10 से 25 नवंबर 2018 तक तकनीकी कार्य से सबन्धित विभिन्न कार्यों को करने के लिए 6 सहायक मंच प्रबंधन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाने हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय जश्नेबचपन, बाल संगम, जैसे समारोह मे कार्य करने का अनुभव होना आवशयक हैं |
3. 13 नवंबर से 27 नवमबर 2018 तक तीन तकनीकी समन्वयक हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित हैं | प्रत्याशी को रा॰ ना॰ वि॰ नई दिल्ली स्नातक होने के साथ 3 वर्ष का सेट, लाइट, एवं साउंड इत्यादि का अनुभव होना अवशयक हैं |
प्रत्याशी 30 अक्तूबर, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं |
हफ़िज़ खान
मुख्य समारोह स्मन्वयक
Website Last Updated on Friday, August 15, 2025