राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का रंगमंडल मात्र चार कलाकारों श्री रामामूर्ति, सुश्री मीना विलियम्स, सुश्री सुधा शिवपुरी और श्री ओम शिवपुरी के साथ वर्ष 1964 में आरंभ हुआ।
रंगमंडल ने ऐसे विभिन्न नाट्यकारों और निर्देशकों के कार्यों को प्रस्तुत किया जो इसके साथ समय-समय पर जुड़े रहे। रंगमंडल का उद्देश्य विद्यालय के स्नातकों को उनके शैक्षिक हित के लिए और साथ ही नाटकों को पेशेवर रूप में प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराना था।
समय के साथ-साथ समकालीन अैर आधुनिक नाटकों पर कार्य करने और नियमित रूप से प्रायोगिक कार्यों को शामिल करने वाला यह रंगमंडल रानावि का एक प्रमुख संस्थान बन गया। प्रस्तुतियों के अतिरिक्त यह गर्मियों में अपना स्वयं का उत्सव भी आयोजित करता है जिसमें नई प्रस्तुतियों को शामिल कर पूर्व मंचित प्रस्तुतियों के साथ मंचित किया जाता है।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का रंगमंडल निम्न स्थान पर है :
1, बहावलपुर हाउस, भगवानदास रोड, नई दिल्ली – 110001

रंगमंडल प्रमुख – श्री सुरेश शर्मा ने लखनऊ से अपनी शिक्षा पूरी की। वर्ष 1982 में भारतेन्दु नाट्य अकादेमी, लखनऊ से अभिनय में विशेषज्ञता के साथ आपने डिप्लोमा प्राप्त किया। वर्ष 1985 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से अभिनय में डिप्लोमा प्राप्त करने के उपरांत आपने स्वतंत्र रंगकर्मी के रूप में ‘संभव’ नामक दिल्ली स्थित रंगमंडली में कार्य करना आरंभ किया।
वर्ष 1985-86 के दौरान आपने सुश्री गुलाब बाई और मुद्राराक्षस के मार्गदर्शन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की लोक कला ‘नौटंकी’ पर रानावि से फैलोशिप मिली। श्री शर्मा को अपने अभिनय कौशल के लिए साहित्य कला परिषद द्वारा सम्मानित किया गया है। आपने देश के लगभग सभी जाने-माने निर्देशकों के 30 से भी अधिक नाटकों में अभिनय किया है।
स्व. श्री ओम शिवपुरी
स्व. श्री मनोहर सिंह
प्रो. रामगोपाल बजाज (अभिनय प्रमुख)
स्व. श्री जे. एन. कौशल (अभिनय प्रमुख)
प्रो. अनुराधा कपूर (अभिनय प्रमुख)
@ 2023 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा. सभी अधिकार, डिजाइन एवं विकसित सुरक्षित by IT Magic.com.