रा.ना.वि. के दो प्रस्तुति स्कंध हैं जिनमें एक है रंगमंडल और दूसरा संस्कार रंग टोली या थियेटर-इन-एजुकेशन कंपनी। रंगमंडल की स्थापना वर्ष 1964 में हुई और जहां यह इकाई प्रस्तुति कार्यों, समारोहों के आयोजनों और पूर्व मंचित व नए नाटकों के मंचन में संलग्न रही वहीं थियेटर-इन-एजुकेशन कंपनी की स्थापना 1989 में हुई और जिसमें अभिनेता से शिक्षक बने कलाकारों का समूह शामिल है जो कि बच्चों के साथ व उनके लिए प्रस्तुतियां करते हैं। यह कंपनी मुख्य रूप से उन प्रस्तुतियों पर ध्यान केन्द्रित करता है जो कि पाठ्यक्रम पर आधारित सृजनात्मक नाटक हैं जिनको कि स्कूलों में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए अभिनीत किया जाता है और इस स्कंध द्वारा वार्षिक रंगमंच समारोहों – जश्ने बचपन व बाल संगम का आयोजन किया जाता है।
रा.ना.वि. का अपना प्रकाशन विभाग भी है जहां रंगमंच विषय पर पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित की जाती हैं और रंगमंच प्रकाशनों का अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनुवाद किया जाता है। रा.ना.वि. के देशभर में क्षेत्रीय केन्द्र भी हैं सबसे पहला क्षेत्रीय केन्द्र वर्ष 1994 में बैंगलूरू में खोला गया।
रा.ना.वि. को भारत रंग महोत्सव आयोजन करने के लिए भी जाना जाता है जो कि दिल्ली में होने वाला वार्षिक राष्ट्रीय रंगमंच समारोह है जिसको कि संपूर्ण एशिया में सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है।
@ 2023 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा. सभी अधिकार, डिजाइन एवं विकसित सुरक्षित by IT Magic.com.