राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय प्रकाशन विभाग के निम्न दायित्व है :-
1. रंगमंच विषय पर पाठ्य पुस्तकें मुद्रित करना
2. रंगमंच विषय पर महत्वपूर्ण पुस्तकों के अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद की व्यवस्था करना।
3. रंगमंच विषय पर अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकों को प्रकाशित करना।
इस इकाई का पहला बड़ा प्रकाशन ‘रंग यात्रा’ जिसमें रा.ना.वि. रंगमंडल के वर्ष 1964 के बाद से 25 वर्षों के इतिहास को संजोया गया, 1990 में मुद्रित हुआ। वर्ष 1997-2000 के बीच नियमित प्रकाशन के अलावा प्रकाशन इकाई ने नाटक व अन्य संबंधित विषयों पर 27 प्रकाशन प्रकाशित किए, इसमें रा.ना.वि. की कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें एवं पत्रिकाएं हैं
@ 2023 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा. सभी अधिकार, डिजाइन एवं विकसित सुरक्षित by IT Magic.com.